Maharajganj

सीएम योगी पहुंचे महराजगंज, बाढ़ पीड़ितों से मिल बांटे राहत सामग्री, बोले हर बाढ़ पीड़ितों के साथ है डबल इंजन की सरकार

 

सीएम योगी शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे महराजगंज जिले के धानी बाजार में पहुंचे। यहाँ महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी बाजार में बने हेलीपैड पर उतरे। और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। 


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज(शुक्रवार) को महराजगंज में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनमें बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। जिले में महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी बाजार में बने हेलीपैड पर उतरे और यहाँ बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव पहुंचाने का आदेश दिया है। बाढ़ राहत शिविर में सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के साथ बीजेपी की डबल इंजन की सरकार साथ में खड़ी है। 
दीवाली के पहले सब कुछ दुरुस्त कर ले जिला प्रशासन : सीएम योगी 

बाढ़ राहत शिविर में सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से पीड़ितों के साथ खड़ी रही है। कुछ दिन बाद दीपावली है इसलिए जिला प्रशासन बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए, बिजली, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कर ले। उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ से जिन परिवारों का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जल्द से जल्द आवास का लाभ दिलाने का आदेश सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दिया। वहीं जिन किसानों की फसल बाढ़ में प्रभावित हुई है उनका सर्वेक्षण कर मुआवजा देने का आदेश भी सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दिया। गौरतलब है कि नेपाल से निकलने वाली पहाड़ी नदियों से सदर, नौतनवा व निचलौल तहसील के दर्जनों गांवों में बाढ़ की चपेट में है।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज